| Genre | Lagaan |
| Language | Hindi |
हे बार बार हाँ, बोलो यार हाँ
अपनी जीत हो, उनकी हार हाँ
कोई हम से जीत ना पावे
चले चलो, चले चलो
मिट जावे जो टकरावे, चले चलो
भले घोर अंधेरा छावे
चले चलो, चले चलो
कोई राह में ना थम जावे, चले चलो
टूट गयी जो उंगली उठ्ठी
पाँचों मिली तो बन गयी मुट्ठी
एका बढ़ता ही जावे
चले चलो, चले चलो
कोई कितना भी बहकावे, चले चलो
कोई हम से जीत ना पावे
चले चलो, चले चलो
मिट जावे जो टकरावे, चले चलो
कोई ना अब रोके तुझे, टोके तुझे
तोड़ दे बंधन सारे
मिला है क्या होके तुझे निर्बल, तू ही बता
कभी ना दुःख झेलेंगे, खेलेंगे
ऐसे के दुश्मन हारे
के अब तो ले लेंगे, हिम्मत का रास्ता
धरती हिला देंगे, सब को दिखा देंगे
राजा क्या, परजा क्या
हो हम जग पे छायेंगे, अब ये बतायेंगे
हम लोगों का दर्जा क्या
बार बार हाँ, बोलो यार हाँ
अपनी जीत हो, उनकी हार हाँ
अब डर नहीं मन में आवे
चले चलो, चले चलो
हर बेडी अब खुल जावे, चले चलो
चला ही चल, हाँफ नहीं, काँप नहीं
राह में अब तो राही
थकान का साँप नहीं अब तुझे डसने पाये
वो ही जो तेरा हाक़िम है, जालिम है
की है जिसने तबाही
घर उसका पश्चिम है, यहाँ ना बस में पाये
धरती हिला देंगे, सब को दिखा देंगे
राजा क्या, परजा क्या
हो हम जग पे छायेंगे, अब यह बतायेंगे
हम लोगों का दर्जा क्या हो
जो होना है, हो जावे
चले चलो, चले चलो
अब सर ना कोई झुकावे, चले चलो
कोई हम से जीत ना पावे
चले चलो, चले चलो
मिट जावे जो टकरावे, चले चलो
बार बार हाँ
टूटू गयी जो
बोलो यार हाँ
ऊँगली उठ्ठी
अपनी जीत हो
पाँचों मिली तो
उनकी हार हाँ
बन गयी मुट्ठी
बार बार हाँ Chale Chalo Lyrics In Hindi is a popular hindi song Read the complete lyrics above and explore similar songs below.
बार बार हाँ Chale Chalo Lyrics In Hindi is sung by the artist.
Album information for बार बार हाँ Chale Chalo Lyrics In Hindi is currently unavailable.
बार बार हाँ Chale Chalo Lyrics In Hindi is a hindi song.
Yes, you can read the complete lyrics of बार बार हाँ Chale Chalo Lyrics In Hindi online on ASOM Lyrics.
You can browse more lyrics by the artist and discover related songs on ASOM Lyrics.